‘खुद ले आओ अपना तेल’, फ्यूल संकट के बीच सहयोगी देशों पर भड़के ट्रंप; एक्शन लेने की दी चेतावनी
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण ईंधन संकट गहरा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सहयोगी देशों को अपने संसाधनों का इंतजाम करने की सलाह दी है और ब्रिटेन व फ्रांस की आलोचना की है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बाधा के कारण जिन देशों को जेट फ्यूल नहीं मिल रहा है, उन्हें अब खुद कदम उठाने चाहिए। उन्होंने ब्रिटेन और अन्य देशों पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका हमेशा उनकी मदद नहीं करेगा।





