समृद्ध भारत के लिए सधे कदम… बजट में दिखा आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का रोडमैप
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2026-27 पेश किया, जिसमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का रोडमैप है। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, बजट मौजूदा तेज विकास दर बनाए रखने और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित है। इसमें रोजगार सृजन के लिए कपड़ा, विनिर्माण और एमएसएमई क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। पूंजीगत व्यय 12.2 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाया गया है, और राजकोषीय घाटा 4.3% पर सीमित रखने का लक्ष्य है।

आम आदमी के लिए ना तो कोई टैक्स राहत है और ना ही कोई अन्य लोकलुभावन वादा लेकिन इसमें टैक्सटाइल, मैन्यूफैक्चरिंग, एसएमई क्षेत्र के लिए नई घोषणाएं हैं जो देश के कई हिस्सों में युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर पैदा कर सकते हैं। साथ ही बजट में पूंजीगत खर्चे को 12.2 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाने का ऐलान है ताकि सड़क, रेल आदि का विस्तार होता रहे। रेअर अर्थ व सेमीकंडक्टर, रसायन व भारी मशीनरी के लिए चीन पर निर्भरता कम करने का एक स्पष्ट रोडमैप है।




