महिला आरक्षण ने तोड़ी दलों की दीवारें, विपक्ष की महिला नेताओं का भी समर्थन

मोदी सरकार का नारी शक्ति वंदन अधिनियम दलों की दीवारों को तोड़ रहा है। विपक्षी महिला नेताओं ने भी इसका खुलकर समर्थन किया है। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इसे ऐतिहासिक बताया।

हालांकि, बसपा प्रमुख ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को दिए जा रहे 33 प्रतिशत आरक्षण में एससी, एसटी और ओबीसी महिलाओं का अलग से कोटा रखने की मांग भी की है।

नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक के लिए विशेष सत्र
गुरुवार से शुरू हुए संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक और परिसीमन विधेयक लाया जा रहा है।

इसमें परिसीमन पर सवाल उठाते हुए विपक्ष ने संयुक्त रूप से सरकार के विरोध की रणनीति बनाई है, लेकिन उल्लेखनीय है कि महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के लिए लाए जा रहे इस संशोधन विधेयक ने विपक्ष की भी कई महिला नेताओं को सरकार के समर्थन में खड़ा कर दिया है।

 

Related Articles

Back to top button