भारत-अमेरिका के बीच आज से फिर शुरू होगी ट्रेड डील पर बात, वॉशिंगटन में तीन दिनों तक होगा मंथन
भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण पर तीन दिवसीय वार्ता आज से वॉशिंगटन में शुरू हो रही है। वाणिज्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव दर्पण जैन के नेतृत्व में भारतीय दल इसमें हिस्सा लेगा।

एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका में टैरिफ का परिदृश्य बदलने के कारण दोनों पक्ष समझौते के ढांचे पर पुनर्विचार कर सकते हैं, जिसकी रूपरेखा सात फरवरी को जारी की गई थी।
कौन कर रहा भारतीय दल का नेतृत्व?
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ओर से कई देशों पर लगाए गए व्यापक टैरिफ के खिलाफ फैसला सुनाया था। इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने 24 फरवरी से सभी देशों पर 150 दिनों के लिए 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया था।




