देश के तय किए नए एनडीसी लक्ष्य: 2035 तक चार सौ करोड़ टन का कार्बन सिंक का करेगा निर्माण
भारत ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अपने नए राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (एनडीसी) लक्ष्यों को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 2035 तक 400 करोड़ टन कार्बन सिंक बनाने का लक्ष्य रखा है।

साथ ही उत्सर्जन तीव्रता को भी 2035 तक 2005 की जीडीपी की तुलना में 47 प्रतिशत कम करने और 60 प्रतिशत अपनी ऊर्जा मांग को भी गैर-जीवाश्म ईंधन से पूरा करने का संकल्प लिया है।
NDC ने नए लक्ष्यों को दी मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में एनडीसी के नए लक्ष्यों को मंजूरी की गई है। साथ ही पिछले एनडीसी लक्ष्यों को लेकर हुई प्रगति को भी सराहा है।




