पटियाला पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों गैंग के दो शूटर का किया एनकाउंटर, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल
पटियाला पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों गैंग के दो शूटरों, दविंदर सिंह और अनुज, को संगरूर बाईपास रोड पर मुठभेड़ में घायल कर दिया। ये शूटर गद्दोमाजरा गांव में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग को गोली मारकर उनके बेटे से रंगदारी मांगने के आरोपी थे। 13 दिसंबर की इस घटना के बाद से पुलिस इनकी तलाश में थी।





