गुजरात: एयरपोर्ट और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, इवेंट मैनेजर निकला आरोपी
अहमदाबाद। सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में स्थित गुजसेल गुजरात स्टेट एविएशन इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी के निदेशक को एक मेल भेजकर प्रधानमंत्री व ग्रहमंत्री को जान से मारने तथा गुजसेल को बम से उडाने की धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने इस मेल में एक हैकर को रिहा करने की मांग की थी, जो पुलिस के लिए अभी पहेली बनी हुई है।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बम से उड़ाने की धमकी
एयरपोर्ट स्थित गुजसेल के निदेशक को गत 25 मार्च को मेल कर गुजसेल को बम से उडाने की धमकी दी गई थी। इसी मेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व ग्रहमंत्री अमित शाह को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। गुजसेल निदेशक ने अहमदाबाद पुलिस को इसकी शिकायत दी थी।




