PM Modi की आज होगी अर्थशास्त्रियों से मुलाकात, किन मुद्दों पर होगी बात?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी बजट पर अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों से मंगलवार को मुलाकात करेंगे। इस बैठक में नीति आयोग के सदस्य भी शामिल होंगे। भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2026 को बजट पेश करेंगी। पीएम मोदी आत्मनिर्भरता, ढांचागत बदलाव, निर्यात बढ़ाने, रोजगार सृजन, निवेश आकर्षित करने और कौशल विकास जैसे मुद्दों पर सुझाव मांगेंगे, ताकि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बन सके।
भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और अमेरिका द्वारा 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी, 2026 को बजट पेश करेंगी। उम्मीद है कि पीएम मोदी आत्मनिर्भरता हासिल करने और देश में ढांचागत बदलाव लाने के तरीकों पर एक्सपर्ट्स से सुझाव मांगेंगे, ताकि भारत 2047 तक विकसित भारत बन सके।





