बैंक अकाउंट में नहीं है मिनिमम बैलेंस, तो भी नहीं लगेगी पेनल्टी; वित्त मंत्री ने दी जानकारी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना और बेसिक सेविंग्स बैंक डिपाजिट (BSBD) खातों सहित 72 करोड़ खातों में न्यूनतम बैलेंस न रखने पर कोई पेनल्टी नहीं लगेगी।

इसमें प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोले गए अकाउंट भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन अकाउंट में किसी तरह का न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होती है और खाताधारक को जमा, निकासी और एटीएम सुविधा जैसी सर्विस की सुविधा मुफ्त में दी जाती है।

Related Articles

Back to top button