Delhi blast पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की खैर नहीं, असम में अब तक 17 लोग गिरफ्तार

दिल्ली में हुए धमाके के बाद इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट्स डालने के आरोप में असम में अब तक कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गुरुवार को 11 और लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले बुधवार को छह लोगों की गिरफ्तारी की खबर सामने आई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम पुलिस हिंसा का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ बिलकुल भी नरमी नहीं बरतेगी। इससे पहले उन्होंने बुधवार को कहा था कि उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया है कि जो लोग इंटरनेट मीडिया पर धमाके का स्वागत कर रहे हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

Related Articles

Back to top button