‘युवाओं का सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता’, रोजगार मेले में PM Modi ने बांटे 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने युवाओं के सशक्तिकरण को सरकार की मुख्य प्राथमिकता बताया। पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए रोजगार के अवसर प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। यह रोजगार मेला युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

दरअसल, पीएम मोदी आज 17वें रोजगार मेले में नवनियुक्त युवाओं को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र है और इसके युवाओं की ताकत सबसे बड़ी संपत्तियों में से एक है।




