कैसे पता करें कहां-कहां यूज हुआ है आपका आधार कार्ड? ज्यादातर लोग नहीं जानते ये आसान तरीका!
आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए यह जानना जरूरी है कि यह कहां उपयोग हो रहा है। हालांकि आपका आधार कार्ड कहां-कहां यूज हो रहा है अब ये पता करना ज्यादा मुश्किल नहीं है। UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar एप के जरिए आप अपने आधार की ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए बहुत-सी डिटेल्स भरनी पड़ती हैं लेकिन नए आधार एप ने तो इस काम को और भी आसान कर दिया है। इस एप की मदद से आप सिर्फ एक क्लिक में देख सकते हैं कि आपका आधार कार्ड कहां-कहां यूज हुआ है। आज हम आपको इसी आसान तरीके के बारे में बताने वाले हैं।





