बंगाल नगर पालिका भर्ती घोटाला मामले में बड़ा एक्शन, ED ने 45 लाख नकद किए जब्त

कोलकाता में ईडी ने दक्षिण दमदम नगर पालिका भर्ती घोटाले में छापेमारी कर 45 लाख रुपये नकद, दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए। अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस के आवास और अन्य ठिकानों पर भी छापे मारे गए। जनवरी 2024 में भी इसी मामले में तृणमूल नेता से पूछताछ हुई थी और संपत्तियों की तलाशी ली गई थी।

कई जगहों पर हुई थी छापामारी
ईडी के दलों ने साल्टलेक स्थित मंत्री के आवास-सह-कार्यालय, नागेरबाजार इलाके में एक पार्षद के आवास और दक्षिण दमदम नगर पालिका के पूर्व अधिकारियों के आवासों पर शुक्रवार को छापामारी की थी।

इससे पहले, जनवरी 2024 में ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के नेता के स्वामित्व वाले आवासों और एक कार्यालय समेत कुछ संपत्तियों की तलाशी ली थी, उसी मामले के उनसे पूछताछ की थी। एजेंसी ने 14 घंटे की छापेमारी के बाद कुछ दस्तावेज और नेता का मोबाइल जब्त कर लिया था।

 

Related Articles

Back to top button