कर्तव्य पथ पर दिखेगी मजबूत और सशक्त भारत की झलक, पीएम मोदी ने दी बधाई
नई दिल्ली। भारत 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दौरान कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियों का नजारा देखने को मिलेगा। इस साल की थीम वंदे मातरम् के 150 साल पूरे है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर मुख्य अतिथि हैं।

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित हो रही भव्य परेड में देश की सांस्कृतिक विविधता, सेना की ताकत और लोकतांत्रिक मूल्यों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगी। यह दिन 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने की वर्षगांठ पर मनाया जाता है। इसी संविधान ने भारत को एक संप्रभु और लोकतांत्रिक गणराज्य का स्वरूप दिया।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “77वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन हमें संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की ताकत और राष्ट्रीय एकता की याद दिलाता है। आइए, कड़ी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाने में शामिल हों। जय हिंद! जय देवभूमि उत्तराखंड!”
सीएम भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास पर फहराया तिरंगा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणतंत्रदिवस पर जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
‘बहुत ज्यादा जोश है’, गणतंत्र दिवस पर नागरिकों में दिखा उत्साह
एक नागरिक ने सुबह की ठंड के बीच देशभक्ति के माहौल को बताते हुए कहा, “बहुत ज्दाया जोश है। सुबह की ठंड में भी उत्साह का माहौल है। हम बस अपने देश का गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने जा रहे हैं।”




