IIT भिलाई के फेज बी की PM Modi ने रखी आधारशिला, 3000 छात्रों को मिलेगा एडमिशन

नई दिल्ली। PM Modi ने शनिवार को वर्चुअल समारोह में आईआईटी भिलाई चरण बी निर्माण की आधारशिला रखी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सात अन्य आईआईटी पटना, इंदौर, जोधपुर, तिरुपति, पलक्कड़, धारवाड़ और जम्मू के चरण बी का भी उद्घाटन किया।
समारोह का सीधा प्रसारण आईआईटी भिलाई के नालंदा व्याख्यान कक्ष से किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा उपस्थित रहे।

PM Modi

2,257.55 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए
भारत सरकार ने चरण बी के लिए 2,257.55 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें से 1,092 करोड़ रुपये परिसर निर्माण पर खर्च होंगे। नए निर्माण से परिसर का क्षेत्रफल 1,51,343 वर्ग मीटर बढ़ेगा और इसमें नए विभाग, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, छात्रावास, मेस, खेल परिसर, ओपन एयर थिएटर, आवासीय भवन, स्वास्थ्य केंद्र और शॉपिंग काम्प्लेक्स शामिल होंगे।

 

Related Articles

Back to top button