संजय राउत को गंभीर बीमारी, 2 महीने तक भीड़ से रहेंगे दूर; PM Modi ने X पर जताई चिंता

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत गंभीर बीमारी के चलते दो महीने तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहेंगे। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। राउत शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादक और राज्यसभा सदस्य हैं।

संजय राउत को गंभीर बीमारी
संजय राउत ने शुक्रवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक संक्षिप्त एवं सूचनात्मक पत्र साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि वह एक गंभीर बीमारी से पीडि़त हो गए हैं। उनका इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने उन्हें भीड़भाड़ से दूर रहने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button