Rahul Gandhi के विदेश दौरों पर निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल, जांच एजेंसियों की ये मांग
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के पिछले दस वर्षों के विदेश दौरों की जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत संसद सदस्यों को विदेश जाने के लिए सरकार से अनुमति नहीं लेनी होती। दुबे ने जांच एजेंसियों से राहुल गांधी के विदेशी दौरों की जांच करने का आग्रह किया है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत संसद के सदस्यों को अध्ययन दौरे पर जाने के लिए सरकार से कोई अनुमति नहीं लेनी होती है। उन्होंने जांच एजेंसियों के दायरे में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विदेशी दौरे लाने की मांग की, ताकि उनकी समुचित जांच हो सके।




