‘जब चाहूं खत्म कर दूंगा जंग…’, ईरान-इजरायल जंग पर ट्रंप का बड़ा दावा
ईरान-इजरायल युद्ध के 12वें दिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि जब वह चाहेंगे, संघर्ष खत्म हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि ईरान में US के लिए अब कोई लक्ष्य नहीं बचा है।

ट्रंप ने एक्सियोस को दिए एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि हाल के मिलिट्री हमलों के बाद ईरान में US के लिए टारगेट करने के लिए प्रैक्टिकली कुछ भी नहीं बचा है।
ईरान लगातार कर रहा हमला
इससे पहले ईरान गार्ड्स ने होर्मुज में लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज और थाई बल्क कैरियर पर हमला किया। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने बुधवार को कहा कि उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट में लाइबेरिया के झंडे वाले एक जहाज और एक थाई बल्क कैरियर पर हमला किया, क्योंकि उन्होंने रुकने की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया था।




