लक्षद्वीप में लापता नाव में सवार लोगों को भारतीय तटरक्षक बल ने बचाया

लक्षद्वीप,। भारतीय तटरक्षक बल ने मंगलवार को लक्षद्वीप के कवरत्ती से सुहेलिपार द्वीप के लिए रवाना हुई एक नाव में सवार 54 यात्रियों और चालक दल के तीन सदस्यों को समुद्र से सुरक्षित बचा लिया। इस बचाव कार्य में तटरक्षक बल की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
दरअसल, 14 जनवरी को दोपहर करीब 2:30 बजे, कवरत्ती स्थित भारतीय तटरक्षक बल मुख्यालय को लक्षद्वीप प्रशासन से एक अलर्ट प्राप्त हुआ, जिसमें एक नाव के लापता होने और उस पर सवार 54 यात्रियों और चालक दल के तीन सदस्यों के होने की जानकारी दी गई थी। यह नाव कवरत्ती से 14 जनवरी को रात 12:15 बजे सुहेलिपार द्वीप के लिए रवाना हुई थी और सुबह 9 बजे तक वहां पहुंचने की उम्मीद थी। इस नाव में 22 महिलाएं, 9 पुरुष, 3 शिशु और 20 बच्चे सवार थे। जानकारी मिलने के बाद, भारतीय तटरक्षक बल ने तुरंत एक खोज और बचाव (एसएआर) मिशन शुरू किया। कवरत्ती के रिमोट ऑपरेटिंग स्टेशन (आरओएस) से इस नाव को ढूंढने के प्रयास किए गए और नाव का पता चल गया। जांच में यह सामने आया कि नाव का इंजन खराब हो गया था और वह समुद्र के बीच फंस गई थी। तटरक्षक बल ने फंसी हुई नाव से संपर्क किया और स्थिति की जानकारी प्राप्त कर ली। इसके बाद तटरक्षक बल के एक जहाज को नाव की स्थिति पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button