आंगनवाड़ी वर्कर की आड़ में हेरोइन का धंधा, पाकिस्तान से आया नशा और हथियारों की तस्करी करती थी महिला; 12 गिरफ्तार
अमृतसर। थाना छेहरटा की पुलिस ने हेरोइन तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित 12 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से दो किलो 192 ग्राम हेरोइन, तीन पिस्टल, 2,60,150 रुपये की ड्रग मनी, एक कार और एक मोटर साइकिल बरामद हुआ है।
आरोपियों की पहचान
आरोपियों की पहचान गांव झंझोटी थाना राजासंसी के मनजीत सिंह उर्फ भोला, अर्जन नगर भट्ठा छेहरटा के जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन, बरने वाली गली गुरु की वडाली छेहरटा के हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, गुरु अमरदास कालोनी नारायणगढ़ की बबली।
भल्ला गल्ली बाहरवार सिफ्ती डेयरी नारायणगढ़ छेहरटा के अमृतपाल सिंह उर्फ अंशु व अनिकेत, गांव थांदे थाना इस्लामाबाद के हर्शप्रीत सिंह उर्फ हरमन, गांव कुड़ी थाना इस्लामाबाद के गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, लवप्रीत सिंह उर्फ जशन, मनदीप सिंह उर्फ कौशल, करतार नगर छेहरटा की रेशमा और कांता स्कूल के नजदीक वडाली रोड छेहरटा के आकाशदीप सिंह उर्फ अर्श के रूप में हुई है।




