पिता का ‘रौद्र’ रूप: बेटे की जान पर आई तो काल से भिड़ गया 60 साल का बाप, हंसिया-भाले से किया तेंदुए का अंत

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में एक पिता के अदम्य साहस की कहानी ने पूरे इलाके में सुर्खियां बटोरी हैं। 60 वर्षीय किसान बाबूभाई नारनभाई वाजा ने अपने 27 वर्षीय बेटे शार्दुल की जान बचाने के लिए एक हिंसक तेंदुए से सीधे मुकाबला किया और घर में पड़े हंसिया व भाले से उसे मार गिराया।

रात करीब 10 बजे बाबूभाई घर के बरामदे में बैठे थे, तभी अंधेरे का फायदा उठाकर एक तेंदुआ अचानक उन पर झपट पड़ा। उसने बाबूभाई के गले और हाथ पर जोरदार हमला किया। पिता की चीख सुनकर बेटा शार्दुल कमरे से बाहर दौड़ा आया। तेंदुए ने पिता को छोड़ दिया और बेटे पर टूट पड़ा, उसे जबड़ों में जकड़ लिया।

Related Articles

Back to top button