एआइ के दुरुपयोग पर रोक के लिए मेटा, एक्स, गूगल को नोटिस, एक मजबूत नियामक तंत्र बनाने की मांग

गुजरात हाई कोर्ट ने मेटा इंडिया, गूगल, एक्स, रेडिट और स्कि्रब्ड जैसी तकनीकी कंपनियों को एक जनहित याचिका के संबंध में नोटिस जारी किए हैं। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक मजबूत नियामक तंत्र बनाने की मांग की गई है।

केंद्र और गुजरात सरकार ने अपने हलफनामों में न्यायालय को सूचित किया कि कुछ तकनीकी प्लेटफार्मों द्वारा वैध नोटिसों के प्रति बार-बार की प्रक्रियात्मक बाधाओं और अनुपालन में देरी की समस्या है।

केंद्र ने पिछली सुनवाई में बताया कि अक्टूबर 2024 में सहयोग पोर्टल का निर्माण किया गया था, ताकि सभी अधिकृत जांच एजेंसियों और मध्यस्थों को एक ही मंच पर लाकर अवैध सामग्री के खिलाफ त्वरित, समन्वित और समयबद्ध कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Back to top button