International: ब्राजील (Brazil) के साओ पाउलो में तूफान ने मचाई तबाही, सात लोगों की मौत

Storm wreaks havoc in Sao Paulo, Brazil, seven people died

ब्राजील के साओ पाउलो में आए तूफान ने काफी तबाही मचाई है। बताया जा रहा है कि दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के साओ पाउलो राज्य में आए शक्तिशाली तूफान की वजह से सात लोगों की मौत हो गई है। साओ पाउलो में करीब 30 साल बाद आया यह सबसे भीषण तूफान है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि साओ पाउलो के बाउरू में दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि डायडेमा, कोटिया और साओ पाउलो शहर में पेड़ गिरने से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

साओ पाउलो में तूफान की रफ्तार 67 मील प्रति घंटे (107.5 किलोमीटर प्रति घंटा) थी। यह साल 1995 के बाद से दर्ज की गई सबसे अधिक हवा की गति है। इस तूफान की वजह से बिजली सेवा भी प्रभावित हुई है। करीब 1 करोड़ 10 लाख लोगों को 15 घंटे से ज्यादा समय तक अंधेरे में रहना पड़ा है। हालांकि, बिजली कंपनी एनेल ने बिजली बहाल करने की कोई समयसीमा नहीं बताई है। तूफान ने साओ पाउलो और आसपास के शहरों में पानी की आपूर्ति भी बाधित कर दी है, जिसमें साओ बर्नार्डो डो कैम्पो, कोटिया, साओ कैटानो, सैंटो आंद्रे और डायडेमा शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button