EU से FTA के बाद भारत के लिए एक और खुशखबरी! अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर सिर्फ औपचारिकता बाकी
EU से FTA के बाद अब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की बातचीत अंतिम चरण में है, जिसमें महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। भारत ने अपने प्रस्ताव प्रस्तुत कर दिए हैं और अब वाशिंगटन के निर्णय का इंतजार है।

दरअसल, एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते पर भारत द्वारा राजनीतिक सहमति बनने के बावजूद अमेरिकी पक्ष पर काम जारी है। भारत-अमेरिका के बीच समझौता अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही दोनों देशों के बीच पॉजिटिव रिजल्ट मिलने की उम्मीद है।




