पैसा लो अपना देश दो… डेनमार्क को हड़पने की नई चाल, ट्रंप का हर नागरिक को 90 लाख रुपये का ऑफर

ट्रंप प्रशासन ग्रीनलैंड को खरीदने पर विचार कर रहा है, जिसके लिए निवासियों को प्रति व्यक्ति को करीब 90 लाख रुपये तक का भुगतान करने की चर्चा है। यह विचार नया नहीं है, लेकिन अब गंभीरता से लिया जा रहा है। यूरोपीय देश इसका विरोध कर रहे हैं, जबकि ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री ने अमेरिकी हस्तक्षेप पर आपत्ति जताई है।

दरअसल, समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि व्हाइट हाउस के अधिकारी ग्रीनलैंड के हर व्यक्ति को 10,000 से 1,00,000 डॉलर ( 90 लाख भारतयी रुपये) तक का एकमुश्त भुगतान देने पर बात कर रहे हैं। हालांकि, यह पैसे कब और कैसे दिए जाएंगे, यह विचार अभी प्रारंभिक चरण में है और इसके विवरण अभी स्पष्ट नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button