Horoscope: 21 जनवरी 2024 पौष शुक्ल एकादशी रविवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित

21 January 2024 Paush Shukla Ekadashi Sunday with daily horoscope and auspicious time.

राहुकाल मध्याह्न 15 बजकर 39 मिनट से 17 बजकर 59 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल पश्चिम मे रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक।
एकादशी तिथि रात्रि 19 बजकर 29 मिनट तक उपरांत द्वादशी रहेगी।
रोहिणी नक्षत्र रात्रि 03 बजकर 52 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।
शुक्ल योग प्रातः 09 बजकर 46 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग रहेगा।
वणिज करण प्रातः 07 बजकर 25 मिनिट तक उपरांत विष्टि करण रहेगा।
01 जनवरी से 31 जनवरी तक के व्रत एवं त्योहार
21 रविवार – पौष पुत्रदा एकादशी
22 सोमवार- कूर्म द्वादशी
23 मंगलवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
25 गुरुवार- पौष पूर्णिमा व्रत, शाकम्भरी पूर्णिमा
26 शुक्रवार- गणतंत्र दिवस, माघ प्रारंभ
29 सोमवार- संकष्टी चतुर्थी
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
चर 08 बजकर 37 मिनट से 09 बजकर 57 मिनट तक
लाभ 09 बजकर 57 मिनट से 11 बजकर 17 मिनट तक।
अमृत 11 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक
शुभ 17 बजकर 59 मिनट से 19 बजकर 39 मिनट तक।
मेष – दांपत्य जीवन में चल रहे विवाद बड़ा रूप ले सकता है। धन आगमन में रुकावट होगी। सुख सुविधा के प्रति रुझान बढ़ेगा। विवाह के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेगा।
वृषभ –  अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। अध्ययन के कार्य में विलंब के योग हैं। आर्थिक हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन तनाव रहेगा। राजनीति में पद प्राप्ति के योग बनेंगे।
मिथुन- दिन उपयुक्त है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें। सकारात्मक सोच रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। सरकारी नौकरी के योग हैं, प्रयत्न करें।
कर्क- व्यापार में उन्नति होगी। किसी विशेष कार्य के होने से मन में उत्साह रहेगा। मकान व जमीन संबंधी कार्य होने से राहत मिलेगी। मेहमानों का आगमन दिनचर्या प्रभावित करेगा।
सिंह- परिवार जनों से तालमेल स्थापित न होने से तनाव रहेगा।अनायास धन लाभ के योग बनेंगे। किसी के साथ नए कार्यों से जुडऩे के योग बनेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा।
कन्या- दिन शुभ है। अपने संपर्कों से लोकप्रियता हासिल करेंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है। पत्रकारिता से जुड़े लोगों का तबादला होने के योग बन रहे हैं । कारोबार में इच्छित लाभ होगा।
तुला- आज राज्यपक्ष से लाभ होगा। अपने काम से काम रखें दूसरों की चुगली करने से बचे। दांपत्य जीवन सुखद होगा। जिन लोगों से आप की कम बनती थी अब उनसे मेल जोल बढ़ेगा।
वृश्चिक- समाज में कुछ लोग आप के कार्यों से न खुश होंगे। व्यवसायिक नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। अपनों पर व्यर्थ संदेह न करें। अपने प्रयासों से सफल होंगे।
धनु- अपने वाक चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से करवा लेंगे। आज व्यापार अच्छा चलेगा। निजी जीवन में व्यर्थ समय नष्ट न करें। व्यावसायिक काम से सुखद यात्रा हो सकती है। आय के नए साधन बनेंगे।
मकर- आप की पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका पैसा मिलने से अधूरे काम पूरे होंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भावुकता में कोई भी निर्णय न ले।
कुम्भ- लोग आप का उपयोग करके आप को अलग कर देगे। रुका काम समय पर पूरा न होने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती हे। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समाज में मान-सम्मान हासिल करेगे।
मीन- आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। पारिवारिकजनों से भेट होगी। अनायास खर्च हो सकता हे। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेगे।।
                      पँ. हरीश शर्मा 
                  *”ज्योतिष मार्तण्ड”
*आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद*, 
                 *संयुक्त राज्य अमेरिका*
     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
          09351303934, 9414041095

Related Articles

Back to top button