सुल्तानपुर में पुराने वाहन चालानों के लिए विशेष लोक अदालत, 7749 मामले रखे गए

आपसी सहमति से हो रहा निपटारा, दोपहर तक 200 से अधिक चालान निपटे

सुल्तानपुर में पुराने वाहन चालानों के लिए विशेष लोक अदालत, 7749 मामले रखे गए

सुल्तानपुर, 28 नवंबर। सुल्तानपुर में मोटर वाहन अधिनियम के तहत पुराने चालान के मामलों को निपटाने के लिए शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत लगाई गई। इसमें कुल 7749 चालान के मामले रखे गए। दोपहर तक 200 से अधिक मामलों का निपटारा हो चुका था और बाकी मामलों को देर शाम तक निपटाने का प्रयास किया जा रहा था।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की मंजूरी के बाद इस विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया है, जिसमें चालान के मामलों को आपसी सहमति और समझौते के आधार पर निपटाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य लोगों को पुराने चालान मामलों में जल्द राहत देना है, जिससे लंबी कानूनी प्रक्रिया से बचने के साथ समय और पैसे की भी बचत होती है।

इनपुट: प्रसार भारती शब्द

#सुल्तानपुर #लोकअदालत #वाहनचालान #उत्तरप्रदेश

Related Articles

Back to top button