केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन संशोधन और महिला आरक्षण विधेयक को दी मंजूरी, 2029 में महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण

PM मोदी बोले- नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे, सभी राज्यों में सीटें 50 प्रतिशत तक बढ़ेंगी

केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन संशोधन और महिला आरक्षण विधेयक को दी मंजूरी, 2029 में महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण

नई दिल्ली, 28 नवंबर। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परिसीमन संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण से संबंधित विधेयक को मंजूरी दे दी है। विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इन विधेयकों के लागू होने से सभी राज्यों में सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि होगी। साथ ही 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की मंजूरी का स्वागत करते हुए एक वीडियो संदेश में कहा कि सरकार ने महिलाओं से जो वादा किया था, उसे पूरा करने के लिए वह दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमारा हौसला भी बुलंद है, हमारी हिम्मत भी अटूट है और हमारा इरादा भी अडिग है।’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की महिलाओं का दशकों पुराना इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। उल्लेखनीय है कि ये विधेयक संसद के आगामी विशेष सत्र में लाए जाने की तैयारी है।

इनपुट: प्रसार भारती शब्द

#महिलाआरक्षण #परिसीमनविधेयक #नरेंद्रमोदी #केंद्रीयकैबिनेट #नारीशक्ति

Related Articles

Back to top button