आलीराजपुर जिला अस्पताल में बड़ी सर्जरी: महिला के पेट से निकाली 9 किलो 770 ग्राम की गांठ

दो घंटे चला ऑपरेशन, आदिवासी बहुल जिले के अस्पताल की बड़ी उपलब्धि

आलीराजपुर जिला अस्पताल में बड़ी सर्जरी: महिला के पेट से निकाली 9 किलो 770 ग्राम की गांठ

आलीराजपुर, 28 नवंबर। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की टीम ने जटिल ऑपरेशन कर बड़ी सफलता हासिल की है। सोंडवा विकासखंड के ग्राम वाकनेर निवासी 50 वर्षीय महिला के पेट से करीब 9 किलो 770 ग्राम वजनी विशाल गांठ निकाली गई। ऑपरेशन लगभग दो घंटे तक चला।

सिविल सर्जन डॉ. प्रकाश ढोके के मार्गदर्शन में सर्जन डॉ. प्रताप भानु मंडलोई के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने 28 नवंबर को यह सर्जरी की। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत स्वस्थ बताई जा रही है और फिलहाल उसे आईसीयू में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

आदिवासी बहुल जिले के जिला अस्पताल में इतनी बड़ी गांठ की सफल सर्जरी को चिकित्सा क्षेत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

इनपुट: प्रसार भारती शब्द

#आलीराजपुर #जिलाअस्पताल #सर्जरी #मध्यप्रदेश

Related Articles

Back to top button