महोबा में केशव मौर्य का दावा- 2027 में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, बुंदेलखंड की सभी सीटें जीतेंगे

चरखारी में कार्यकर्ताओं संग बैठक, महिला आरक्षण पर बोले- सांसदों-विधायकों की संख्या भी बढ़ेगी

महोबा में केशव मौर्य का दावा- 2027 में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, बुंदेलखंड की सभी सीटें जीतेंगे

महोबा, 28 नवंबर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य महोबा के चरखारी दौरे पर पहुंचे। डाक बंगले में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी और बुंदेलखंड की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।

इसके बाद उन्होंने ड्योढ़ी महल पहुंचकर चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत के चाचा स्वर्गीय गिरजाचरण राजपूत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट के फैसले से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने की संभावना बढ़ी है और इससे देश में सांसदों और उत्तर प्रदेश में विधायकों की संख्या भी बढ़ सकती है। कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दंगों पर अंकुश लगा है और भाजपा 2027 में 2017 जैसी जीत दोहराएगी।

इनपुट: प्रसार भारती शब्द

#केशवप्रसादमौर्य #महोबा #चरखारी #बुंदेलखंड #यूपीचुनाव2027

Related Articles

Back to top button