होम-स्टे, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को दें बढ़ावा: देवास में मुख्यमंत्री मोहन यादव
जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में महिला स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के निर्देश

देवास, 28 नवंबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्वरोजगार को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने होम-स्टे, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, उन्नत नस्ल के पशुओं और महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। साथ ही विकास योजनाओं की निगरानी विधानसभा और वार्ड स्तर तक सुनिश्चित करने को कहा।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#मोहनयादव #देवास #होमस्टे #स्वसहायतासमूह #मध्यप्रदेश




