‘नहीं होगा सीजफायर, डाल दीजिए हथियार’, नक्सलियों को शाह का संदेश
गृह मंत्री अमित शाह ने माओवादियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि सरकार उनसे कोई संघर्ष विराम नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यदि माओवादी आत्मसमर्पण करना चाहते हैं तो उनका स्वागत है और उन पर कोई गोली नहीं चलाई जाएगी। अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश को माओवाद मुक्त करने का संकल्प दोहराया।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन द्वारा ‘माओवाद मुक्त भारत : प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में समाप्त होता लाल आतंकवाद’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय विचार गोष्ठी का समापन गृह मंत्री अमित शाह ने किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में भ्रम फैलाने के लिए एक पत्र लिखा गया था। इसमें कहा गया था कि अब तक जो कुछ हुआ है, वह एक गलती थी। संघर्ष विराम की घोषणा की जानी चाहिए और हम माओवादी आत्मसमर्पण करना चाहते हैं।




