बाल विवाह के खिलाफ उरई में कैंडल मार्च, लोगों को दिलाई गई शपथ

‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत निकाली गई रैली

बाल विवाह के खिलाफ उरई में कैंडल मार्च, लोगों को दिलाई गई शपथ

उरई, 28 नवंबर। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए उरई में ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत कैंडल मार्च निकाला गया। जिलाधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर आयोजित रैली को बाल कल्याण समिति के सदस्य एस.के. चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई।

एस.के. चौधरी ने कहा कि बाल विवाह सामाजिक अभिशाप होने के साथ कानूनी अपराध भी है और इसे रोकने के लिए समाज के हर व्यक्ति को आगे आना होगा। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर और बुंदेलखंड सेवा संस्थान के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इनपुट: प्रसार भारती शब्द

#बालविवाह #उरई #कैंडलमार्च #जालौन

Related Articles

Back to top button