मुजफ्फरनगर दंगल: क्यूबा के पहलवान योसैंकी ने 7 मिनट में उमंग को दी पटखनी, जीती 3 लाख की कुश्ती

पचेंडा कलां में 35वां विशाल दंगल, महिला वर्ग में चोट के बावजूद वंशिका ने मारी बाजी

मुजफ्फरनगर दंगल: क्यूबा के पहलवान योसैंकी ने 7 मिनट में उमंग को दी पटखनी, जीती 3 लाख की कुश्ती

मुजफ्फरनगर, 28 नवंबर। मुजफ्फरनगर के गांव पचेंडा कलां में आयोजित 35वें विशाल दंगल में देश-विदेश के पहलवानों ने अपने दमखम और दांव-पेंच से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल का शुभारंभ रूहल खाप के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चौधरी सुशील रोहल ने फीता काटकर किया।

पहले दिन भारत और क्यूबा के पहलवानों के बीच तीन लाख रुपये की कुश्ती मुख्य आकर्षण रही। उत्तराखंड के उमंग पहलवान का सामना क्यूबा के योसैंकी से हुआ। 15 मिनट के मुकाबले में योसैंकी ने महज सात मिनट में उमंग को चित कर जीत दर्ज की। इसके बाद दर्शकों में विदेशी पहलवान के साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई।

महिला वर्ग में मुजफ्फरनगर की वंशिका ने हरिद्वार की पहलवान मोनू को शिकस्त दी। हाथ में चोट होने के बावजूद वंशिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुछ ही मिनटों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। आयोजक अर्जुन पहलवान ने बताया कि दूसरे दिन पांच लाख रुपये की कुश्ती होगी, जिसमें हरियाणा के पहलवान हिस्सा लेंगे। चार दिवसीय आयोजन में कुश्ती के साथ सांस्कृतिक और रागिनी कार्यक्रम भी होंगे।

इनपुट: प्रसार भारती शब्द

#मुजफ्फरनगर #दंगल #कुश्ती #क्यूबा #पहलवान

Related Articles

Back to top button