मेरठ में केशव मौर्य का अखिलेश पर हमला, बोले- मथुरा जाने से डर गए, कहीं मुसलमान नाराज न हो जाएं
गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर सामाजिक समरसता संकल्प महासभा में सपा पर साधा निशाना

मेरठ, 28 नवंबर। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर आयोजित सामाजिक समरसता संकल्प महासभा में उन्होंने मथुरा को लेकर अखिलेश यादव पर तंज कसा।
केशव मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव मथुरा जाने से डर गए, कहीं मुसलमान नाराज न हो जाएं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव, श्रीराम और श्रीकृष्ण के नाम से किसी को नाराज नहीं होना चाहिए और ऐसे फैसले लेने वालों को प्रदेश की जनता सैफई का रास्ता दिखा देगी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि बहन-बेटियों पर गलत नजर डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और मेरठ पुलिस ने मनचलों पर कार्रवाई कर इसकी झलक दिखाई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना है, जबकि सपा सरकार में ‘एक जनपद अनेक माफिया’ थे। कमल का बटन दबाने से खुशहाली आएगी, जबकि साइकिल का बटन दबाने से गुंडे और माफिया आएंगे।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#केशवप्रसादमौर्य #अखिलेशयादव #मेरठ #सपा #भाजपा




