मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर भीषण हादसा: रोडवेज बस और गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, 4 की मौत

छजलैट थाना क्षेत्र के लदावली के पास हुआ हादसा, कई यात्री गंभीर रूप से घायल

मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर भीषण हादसा: रोडवेज बस और गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, 4 की मौत

मुरादाबाद, 28 नवंबर। मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर छजलैट थाना क्षेत्र के लदावली के पास रोडवेज बस और गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी पहुंच गई। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सरकारी शिक्षिका दीपिका चौहान, अर्चना, उनके बेटे सुशांत और लोकेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है।

इनपुट: प्रसार भारती शब्द

#मुरादाबाद #सड़कहादसा #रोडवेजबस #उत्तरप्रदेश

Related Articles

Back to top button