उज्जैन: एलिवेटेड ब्रिज निर्माण के दौरान जाम न लगे, पहले से बने ट्रैफिक प्लान- संभागायुक्त के निर्देश

इंदिरा नगर से हरिफाटक तक बन रहे एलिवेटेड ब्रिज का संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने किया निरीक्षण

उज्जैन में एलिवेटेड ब्रिज निर्माण स्थल का निरीक्षण करते अधिकारी
उज्जैन में एलिवेटेड ब्रिज निर्माण स्थल का निरीक्षण करते अधिकारी

उज्जैन, 27 नवंबर। उज्जैन में इंदिरा नगर से हरिफाटक तक लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए जा रहे एलिवेटेड ब्रिज का शुक्रवार को संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने स्थल निरीक्षण किया।

चामुंडा माता चौराहे से बुधवारिया तक देखा काम

अधिकारियों ने चामुंडा माता चौराहे से इंदौर गेट, गदा पुलिया और बुधवारिया चौराहे तक निर्माण की प्रगति देखी।

पहले से तैयार रहे ट्रैफिक प्लान

संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि निर्माण के दौरान यातायात सुचारु बना रहे और आम लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था का प्लान पहले से तैयार रखा जाए। साथ ही सीवर के काम तेजी से पूरे करने को भी कहा।

इनपुट: प्रसार भारती शब्द

#Ujjain #उज्जैन #ElevatedBridge #UjjainNews

Related Articles

Back to top button