ऑफिस के हर दिन को दें स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट लुक, कुशल्स फैशन ज्वेलरी ने लॉन्च किया ‘9 टू शाइन’ वर्कवियर कलेक्शन

ऑफिस जाने वाली महिलाओं का हर दिन अलग-अलग जिम्मेदारियों से भरा होता है। कभी महत्वपूर्ण मीटिंग, कभी प्रेजेंटेशन तो कभी ऑफिस के बाद दोस्तों के साथ समय बिताने का प्लान। ऐसे में महिलाएं ऐसी ज्वेलरी पसंद करती हैं, जो हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो और पूरे दिन पहनने में भी आरामदायक रहे। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए **कुशल्स फैशन ज्वेलरी** ने अपना नया **’9 टू शाइन’ वर्कवियर ज्वेलरी कलेक्शन** लॉन्च किया है।

इस कलेक्शन की सबसे खास बात यह है कि इसके प्रचार अभियान में मॉडल्स की बजाय विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी वास्तविक कामकाजी महिलाओं को शामिल किया गया है। इनमें एचआर प्रोफेशनल्स, उद्यमी, क्लिनिकल रिसर्चर्स और अन्य पेशों से जुड़ी महिलाएं शामिल हैं, जो अपने आत्मविश्वास और मेहनत से नई पहचान बना रही हैं।

 

‘9 टू शाइन’ कलेक्शन में **लेयर्ड नेकलेस, पेंडेंट, टेनिस ब्रेसलेट, रिंग्स, पर्ल ईयररिंग्स और मॉडर्न कड़े** जैसे कई आकर्षक विकल्प उपलब्ध हैं। 92.5 बीआईएस हॉलमार्क स्टर्लिंग सिल्वर और 18 कैरेट गोल्ड-प्लेटेड फिनिश में तैयार यह ज्वेलरी हल्की, स्टाइलिश और पूरे दिन पहनने के लिए आरामदायक है। इसे ऑफिस से लेकर आफ्टर-वर्क आउटिंग तक आसानी से कैरी किया जा सकता है।

 

कुशल्स फैशन ज्वेलरी के **सीईओ एवं सह-संस्थापक मनीष गुलेच्छा** ने कहा,

“आज वर्कवियर सिर्फ फॉर्मल कपड़ों तक सीमित नहीं रह गया है। इसलिए हमने ऐसा कलेक्शन तैयार किया है, जो एथनिक, वेस्टर्न, फॉर्मल और कैजुअल—हर तरह के लुक के साथ सहजता से मेल खाए और महिलाओं के आत्मविश्वास को और भी निखारे।”

 

कंपनी के अनुसार, ‘9 टू शाइन’ केवल एक नया ज्वेलरी कलेक्शन नहीं, बल्कि उन महिलाओं को समर्पित है जो हर दिन नई जिम्मेदारियों के साथ अपने सपनों को नई उड़ान देती हैं। यह कलेक्शन अब देशभर में कुशल्स फैशन ज्वेलरी के स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीदने के लिए  उपलब्ध है.

Related Articles

Back to top button