अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ दिल्ली-NCR, सीएम समेत दिग्गज नेताओं ने लिया भाग
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत आज यानी रविवार को पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। दिल्ली में लाल किला, कनॉट प्लेस, कर्तव्य पथ के साथ ही डीडीए, एनडीएमसी व एमसीडी के पार्कों में एक साथ योग कार्यक्रम हो रहे हैं।

शिप्रा सनसिटी में हुआ योग कार्यक्रम
गाजियाबाद की शिप्रा सनसिटी फेज दो में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दैनिक जागरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में योग करते लोग।
खेल मंत्री के साथ अभिनेता अक्षय कुमार ने किया योग
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और अभिनेता अक्षय कुमार ने दिल्ली में 12वें सालाना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किया योग
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली में 12वें सालाना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल हुए। इस साल के योग दिवस की थीम ‘हेल्दी एजिंग के लिए योग’ है।
दिल्ली सीएम ने दी योग दिवस की शुभकामनाएं
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “योग हमारी प्राचीन संस्कृति का अनुपम उपहार है। यह शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। व्यस्त दिनचर्या में योग आत्मिक शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करता है। आज के दिन योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लें।”




