बायोमेट्रिक से लेकर 3D स्कैन तक: हाईटेक होगी दिल्ली विधानसभा की सिक्योरिटी, हाइड्रोलिक सिस्टम से रुकेगी घुसपैठ
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक तरीके से पुख्ता बनाने की तैयारी है। नई व्यवस्था में विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम (वीएमएस) को बायोमेट्रिक किया जाएगा। प्रवेश देने से पहले व्यक्ति का डिजिटल सत्यापन होगा। हर गाड़ी की कैमरे से 3डी स्कैनिंग होगी। ताकि कोई प्रतिबंधित सामान अंदर न ले जा सके। इसमें ब्लैकलिस्ट लोगों और वाहनों की पहचान होते ही तत्काल अलर्ट जारी होगा।
कोई गाड़ी लेकर जबरन घुसने का प्रयास करेगा तो हाइड्रोलिक सिस्टम उनको रोक देगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसे लगवाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस योजना पर करीब 4.66 करोड़ रुपये की राशि इसके लिए स्वीकृत की गई है। पीडब्ल्यूडी ने इस योजना के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है।





