दिल्ली: करोड़ों के आशियाने, फिर भी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे 400 से ज्यादा परिवार

दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज डी-1 ब्लाक में करोड़ों रुपये लगाकर लोगों ने इस उम्मीद में आशियाना बनाया था कि यहां मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन यहां 400 परिवार गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।

पिछले दो माह से यहां पेयजल संकट है, जिससे लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल से लेकर जन प्रतिनिधियों तक से कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

Related Articles

Back to top button