Delhi में साइबर ठगों का आतंक, फर्जी GST आईडी से 70 करोड़ रुपये की ठगी

बाहरी दिल्ली में साइबर ठगों ने दो लोगों के पैन और आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल कर लगभग 70 करोड़ रुपये का फर्जी जीएसटी कारोबार दिखाया। नरेला में एक व्यक्ति के नाम पर 20 करोड़ की बिक्री दर्ज हुई, जबकि बख्तावरपुर में दूसरे व्यक्ति के नाम पर 12 करोड़ का फर्जी पंजीकरण हुआ। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

पहला मामला बाहरी उत्तरी जिला के नरेला इलाके का है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने आयकर पोर्टल पर अपना अकाउंट जांचा तो पाया कि वित्त वर्ष 2024-25 में उनके नाम पर लगभग 20 करोड़ रुपये की जीएसटी बिक्री दर्ज है। आगे जांच करने पर पता चला कि मई 2023 से मार्च 2024 के बीच उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर 40 करोड़ रुपये की और फर्जी बिक्री दिखाई गई थी।

Related Articles

Back to top button