‘अभी तो जिंदगी शुरू हुई है’, विराट कोहली ने केन विलियमसन को भेजा खास मैसेज, दोस्ती की ‘अलग’ बात पर दिया जोर
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने 15 वर्ष से अधिक के सुनहरे करियर के बाद शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने की घोषणा की। इसके साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट में तीनों प्रारूपों में एक युग का अंत हो गया। विलियमसन के इस फैसले पर भारत के दिग्गज विराट कोहली ने उन्हें खास संदेश दिया है।

विलियमसन ने 2025 में ही टी20 प्रारूप से संन्यास ले लिया था। विलियमसन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी बयान में कहा कि मैंने इस पर काफी सोचा और पिछले कुछ दिन से लग रहा था कि यह सही समय है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए मेरे भीतर हमेशा मजबूत इच्छाशक्ति और ललक रही है और मुझे इस बात में गर्व है कि न्यूजीलैंड के लिए हर मैच में मैंने अपना सब कुछ दिया है।”




