इराक के पास कार्गो शिप पर मिसाइल हमला, ईरान ने ली अटैक की जिम्मेदारी
नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। वहीं, इस बीच इराक के उम्म कसर से लगभग 40 समुद्री मील दूर खाड़ी में एक मालवाहक जहाज (कार्गो शिप) पर दो विस्फोट होने की जानकारी सामने आई है। इसमें से एक हमला ड्रोन से किया गया है।
इसके साथ ही इस हमले की जिम्मेदारी ईरान ने ली है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने पनामा के झंडे वाले कंटेनर जहाज एमएससी सारिस्का वी को क्रूज मिसाइल से निशाना बनाया है। ईरानी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, IRGC का दावा है कि यह जहाज अमेरिकी स्वामित्व वाला है।





