Drishyam 3 Box Office Collection: मोहनलाल की Suspense Thriller ने मारा यू-टर्न, बॉक्स ऑफिस पर जारी बंपर कमाई
नई दिल्ली। मलयालम सिनेमा की सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी दृश्यम की तीसरी किस्त को हाल ही में रिलीज किया गया है। मौजूदा समय में मोहनलाल स्टारर दृश्यम 3 सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है और सस्पेंस से भरपूर अपनी बेहतरीन कहानी के दम पर हर किसी की फेवरेट भी बन गई है।
आलम ये है कि कमर्शियल परफॉर्मेंस के मामले में दृश्यम 3 ने अपनी छाप छोड़ी है और उम्दा कलेक्शन करके दिखाया है। इसका अंदाजा आप दृश्यम 3 की रिलीज के छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कमाई की ताजी जानकारी के आधार पर लगा सकते हैं।





