Bollywood: इब्राहिम अली खान को चीयर करती नजर आईं पलक तिवारी
Palak Tiwari seen cheering Ibrahim Ali Khan
मुंबई, 22 जुलाई (वेब वार्ता)। सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर ये दोनों स्टार किड इवेंट्स, डिनर डेट्स पर हाथों में हाथ डाले पहुंचते नजर आते हैं। अब पलक तिवारी एक फुटबॉल मैच के दौरान इब्राहिम अली खान को चीयर करने आती नजर आईं।

इस बार पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। फिर उनके चेहरे की मुस्कान रुकी नहीं। पलक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पलक और इब्राहिम अली खान पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने प्यार का इजहार नहीं किया है, लेकिन नेटिजेन्स उन पर नजर बनाए हुए हैं। हाल ही में पलक तिवारी इब्राहिम के फुटबॉल मैच के दौरान नजर आईं। वो दोस्तों के साथ बैठकर इब्राहिम को चीयर करने पहुंच गईं।

मैदान पर इब्राहिम ने ऑरेंज जर्सी पहन रखी थी। इसी टीम में टाइगर श्रॉफ भी थे। पलक तिवारी अपने दो दोस्तों के साथ दर्शकों के बीच बैठी नजर आ रही गोवा ट्रिप पर इब्राहिम और उनके परिवार के साथ पलक तिवारी भी थीं। जब अमृता सिंह और सारा अली खान एयरपोर्ट पर पहुंचीं तो पलक भी पीछे से बाहर आती दिखीं। तब यह कयास लगाए जाने लगे कि पलक भी उनके साथ ट्रिप पर हैं।




