देश में Wi-Fi नेटवर्क का विस्तार, सार्वजनिक जगहों पर भी मिलेगा नेटवर्क; TRAI ने परामर्श पत्र किया जारी
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने देश में सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क के विस्तार के लिए एक परामर्श पत्र जारी किया है। ट्राई चाहता है कि अन्य देशों में सार्वजनिक वाई-फाई इकोसिस्टम का अवलोकन किया जाए और उनके अनुभवों को ध्यान में रखते हुए देश में सर्वोत्तम नेटवर्क सुविधा स्थापित की जाए।

परामर्श पत्र के मुताबिक देश में पहले से मौजूद सार्वजनिक वाई-फाई की वर्तमान स्थिति का आकलन भी किया जाएगा। ताकि नेटवर्क से जुड़े रुझान और मांग के पैटर्न का पता लग सके। देश में सार्वजनिक वाई-फाई के प्रसार को प्रभावित करने वाली प्रमुख समस्याओं और चुनौतियों की पहचान की जाएंगी।




