Delhi में होने जा रही है 58वी श्री जगन्नाथ भगवान की Rath Yatra

58th Lord Jagannath's Rath Yatra is going to be held in Delhi

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ जी की विश्व प्रसिद्ध Rath Yatra दिल्ली में 27 जून 2025 शुक्रवार को होने जा रही है जगन्नाथ मंदिर त्यागराज नगर दिल्ली की कार्य समिति ने 19 जून गुरुवार को प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि इस वर्ष 58वी भगवान श्री जगन्नाथ जी की Rath Yatra में श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से कई प्रकार की सेवाओं का ध्यान रखा जाएगा।

जिसमें के स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं में स्पेशल Doctors की टीम एंबुलेंस सुविधा आदि का प्रबंध रहेगा साथ ही भगदड़ या अन्य आपदा से निपटने के लिए विशेष वॉलिंटियर की कई टीम गठित की जाएगी जिससे कि किसी भी भक्त को किसी प्रकार की कोई असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

गर्मी को नजर में रखते हुए पानी का छिड़काव भक्तों पर नियंत्रण रूप से राहत का कार्य करेगा इस विशेष अवसर पर भक्तों के लिए भोजन और पानी की मुफ्त सुविधा उपलब्ध रहेगी।

कार्य समिति द्वारा 28 जून से 8 जुलाई 2025 तक 12 दिवसीय रथ यात्रा महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा इस अवधि के दौरान जब देवता श्री गुंडिचा मंदिर में रहेंगे तब महोत्सव के प्रत्येक दिन त्यागराज नगर आवासीय कॉलोनी के पार्किंग क्षेत्र में रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।

यातायात व्यवस्था को नजर में रखते हुए इस बार रथ यात्रा अरविंदो मार्ग के किनारे आई एन ए मार्केट के सामने सर्विस लाइन से अपने मूल मार्ग पर चलेगी अंत में त्यागराज इंडोर स्टेडियम के सामने श्री जगन्नाथ मार्ग पर रथ की वापसी होगी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजनाथ सिंह डिफेंस मिनिस्टर श्री धर्मेंद्र प्रधान एजुकेशन मिनिस्टर श्री अश्विनी वैष्णव रेलवे मिनिस्टर श्रीमती बांसुरी स्वराज सांसद एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता व अन्य अतिथि गण शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button