खेती में आएगी नई क्रांति: न्यूजीलैंड की मॉडर्न तकनीक से लैस होंगे किसान, उत्पादन बढ़ाने में मिलेगी मदद

वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल व न्यूजीलैंड के व्यापार व निवेश मंत्री टोड मैक्ले व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। गत दिसंबर में दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी दी गई थी।

न्यूजीलैंड ने भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए अलग से हर साल 5000 वीजा का कोटा निर्धारित किया है। इस कोटे के तहत जाने वाले प्रोफेशनल्स तीन साल तक वहां काम कर सकेंगे।

इस कोटे से जाने वाले प्रोफेशनल्स वापस आ जाते हैं तो उनकी जगह कोई अन्य प्रोफेशनल्स न्यूजीलैंड जा सकेगा। आईटी, हेल्थ सेक्टर, शिक्षा, निर्माण, टूरिज्म से जुड़े प्रोफेशनल्स को इसका विशेष लाभ मिलेगा।

किसान को सेब व किवी का उत्पादन बढ़ाने में मिलेगी मदद
न्यूजीलैंड भारत में सेब, किवी व मनुका मधु का उत्पादन बढ़ाने में भी मदद करेगा। व्यापर समझौते के तहत न्यूजीलैंड इन आइटम के साथ भारत के डेयरी सेक्टर की उत्पादकता बढ़ाने में अपनी टेक्नोलाजी से सहयोग करेगा।

Related Articles

Back to top button