फतेहगढ़ साहिब बस हादसे पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, बढ़कर 8 हुई मृतकों की संख्या
फतेहगढ़ साहिब में बैसाखी से लौट रही श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

बस्सी पठाना तहसील के गांव मैण माजरी की संगत बैसाखी के मौके पर श्री आनंदपुर साहिब गई थी। संगत में गांव डडयाना, माजरा और शेरगढ़ बाड़ा के लोग भी शामिल थे। सभी श्रद्धालु मैण माजरी के गुरुद्वारा साहिब की पालकी वाली बस में सवार होकर देर रात लौट रहे थे। गांव मैण माजरी से करीब 3 किलोमीटर पहले गांव भटेड़ी के पास बस अचानक हादसे का शिकार हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।




